श्रीनाथ सोनोग्राफी सेन्टर का किया पांच सौं रूपये का चालान
एसडीएम ने पिलाई लताड़
टोंक,(दिनेश शर्मा)24 मई। सोशल डिस्टिंग की पालना नहीं किये जाने एवं सोनोग्राफी कर्मचारी द्वारा मॉस्क नहीं लगाने पर एसडीएम रतनलाल योगी ने श्रीनाथ सोनोग्राफी व डायग्नोस्टिक सेंटर पर पांच सौ रुपये का चालान किया है। साथ ही एसडीएम ने जैसे ही भीड़ देखी वैसे ही आग बबूला हो उठे जिन्होंने सोनोग्राफी कर्मियों को जम करके लताड़ पिलाई।
मेहंदी बाग टोंक में श्री नाथ सोनोग्राफी सेंटर पर पिछले दिनों से राजनीतिक संरक्षण के कारण कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी एडवायजरी की धड़ल्ले से अवहेलना की जा रही थी। लेकिन शनिवार को वीडियो सहित जिलाधिकारी को शिकायत की गई। जिसके बाद एसडीएम रतनलाल योगी पहुंचे तो वहां भीड़ देखते ही जिला मजिस्ट्रेट के आदेशो की धज्जिया उड़ते देख एसडीएम योगी ने सोनोग्राफी मालिक को आड़े हाथों लिया वहीं 500 रुपये का चालान काटते हुए भविष्य में नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है।
वहीं कोतवाली पुलिस थानाधिकारी नरपतराज भी पुलिस दल सहित पहुंच गए जिन्होंने भीड़ को वहां से हटाया। एसडीएम ने बताया कि कुछ अन्य सोनोग्राफी सेंटरों को भी खुलवाने की कार्रवाई की जा रही है ताकि एक ही जगह भीड़ नही हो। उन्होंने बताया कि यदि किसी ने सोशल डिस्टिंग की पालना नहीं की तो सख्त कार्रवाई होगी।