सौंथली को मिला नया पंचायत भवन, विधायक विक्रम सिंह ने किया लोकार्पण

निसं
बुगाला (नवयत्न) । सौंथली गांव में गुरुवार को नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने किया। गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि पंचायत भवन गांव के विकास और प्रशासनिक कार्यों का प्रमुख केंद्र होता है। नए भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं पंचायत संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास कार्यो में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।विधायक ने रामप्रताप मेघवाल के घर से लछुराम मीणा के घर तक इंटरलॉक सड़क व मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत सौंथली खेल मैदान से मीणा की ढाणी की ओर बनी सड़क का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक परमेश्वरी देवी ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ रितेश सांखला उपस्थित रहे। उन्होंने पंचायत भवन को ग्रामीण प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे गांव के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होंगी। लोकार्पण समारोह के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। समारोह के बाद ग्रामीणों ने नए पंचायत भवन का अवलोकन किया तथा खुशी जाहिर की।इस मौके पर नागरमल,कुरड़ाराम मूंड, विक्रम मीणा,विजेंद्र पूनिया, ओमप्रकाश मीणा, सुरेंद्र खरींटा, मक्खनलाल,गिरधर पुरा सरपंच शंकरलाल,पूर्व पंस सदस्य फूलचंद खेदड़,पं स सदस्य समुद्रलाल,पूर्व चेयरमैन जुगलकिशोर,राजेश गुनगुणावत,नरेन्द्र, सवाई सिंह,सुरेश गुप्ता, जयराम कुमावत, विनोद गुप्ता, नत्थूसिंह, कमल जांगिड़, दिलीप भार्गव,अशोक मिश्रा, राजपाल,श्रीराम, गुलझारी लाल खरींटा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

You might also like