शॉर्ट सर्किट के कारण कच्चे मकान में लगी आग
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)18 मई। गांव सुलखणिया छोटा में बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण खेत में बने एक कच्चे मकान में आग लग गई। जिसके कारण घरेलू सामान जलकर राख हो गया तथा पशुधन झुलस कर घायल हो गए। गांव के ही विनोद कुमार ने बताया कि नवीन महला के कच्चे मकान में आग लग जाने के कारण सरसों एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया तथा एक गाय व दो भैंसें झुलस गई। ग्रामीणों ने पानी एवं मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।