बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति पर विशेष जोर

अबूबकर बल्खी

लाडनूं (दैनिक नवयत्न ) । अणुव्रत समिति के तत्वावधान में अणुव्रत भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुडे़ पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर पत्रकारों को अणुव्रत आंदोलन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अणुव्रत विश्वभारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दूगड़ ने बताया कि अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में योगक्षेम वर्ष के अंतर्गत अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। इसी क्रम में आचार्यश्री के सान्निध्य में 10 व 11 मार्च को जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जीवन विज्ञान, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े विषयों पर मंथन होगा। उन्होंने बताया कि जैन विश्व भारती परिसर में बच्चों के संस्कार निर्माण के उद्देश्य से ’किडजोन’ का निर्माण किया जा रहा है। जिस में बच्चों को मनोवैज्ञानिक दृष्टि से प्रशिक्षित कर उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का विकास किया जाएगा। उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र भाटी मंगल ने बताया कि समिति द्वारा बच्चों के संस्कार निर्माण के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा समाज में जागरूकता लाने के लिए विद्यार्थियों व आमजन में नशा मुक्ति अभियान भी चलाकर नषामुक्ति के संकल्प दिलवाये जायेगें। इस दौरान।समिति मंत्री श्रीमती राज कोचर, विनोद बच्छावत, प्रकाश चन्द्र सुराना, संगीता नाहर, सपना जैन भंसाली, नवीन नाहटा, आलोक कोठारी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You might also like