स्पोर्ट्स ज़ोन एकेडमी के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

जय जांगिड़

बगड़ (दैनिक नवयत्न ) । चौराहा स्थित स्पोर्ट्स ज़ोन एकेडमी के होनहार खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर एवं कोच राकेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि एकेडमी के चार खिलाड़ियों ने स्कूली कराटे नेशनल प्रतियोगिता, पुणे में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों में सोनका सोमरा, वर्षा मान, आरती वर्मा एवं भविष्य शर्मा शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त मुस्कान भारद्वाज ने 41वीं ताइक्वांडो नेशनल प्रतियोगिता, हैदराबाद में भाग लेकर एकेडमी का नाम रोशन किया। समारोह में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपभोक्ता आयोग के न्यायाधीश मनोज मील रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झुंझुनू जनसंपर्क कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने की।
विशिष्ट अतिथियों में बगड़ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, आरपीएस अंबिका चौधरी, झुंझुनू ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरारी सैनी, जिला शिक्षा विभाग से खेल अधिकारी रणवीर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. निखिल, सरला पाठशाला की संचालिका अनीता, जितेंद्र लंबा एवं नरेश शर्मा उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को घोड़ी पर बैठाकर भव्य रैली का उद्घाटन किया गया। रैली बगड़ मार्केट से निकाली गई, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन सोनिया सैनी एवं अरविंद सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजय सोमरा, सतीश महला, रणधीर जाखड़, अमित कुमार, हवा सिंह जाखड़, धर्मवीर सैनी, विजय सिंह लाखलान, माया भांभू, उजाला चौधरी, एकेडमी अकाउंटेंट पूनम कुमावत सहित कोच निखिल सैनी, अमित कुमार, रजनीकांत शर्मा, गुरुदयाल सैनी, शंकर नेटवाल, अंकित, नागेश जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
समारोह ने न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देने का कार्य भी किया

You might also like