श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि
मंडावा(किशोर सिंह जाटू) 21मई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष सज्जन मिश्रा के मुख्यातिथ्य में नगर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई। इस अवसर पर मिश्रा ने बताया कि भारत मे संचार क्रांति के जनक व पंचायती राज को सुद्रढ़ व मजबूत बनाने वाले गांधी की ही देन है आज भारत का हर एक व्यक्ति इंटरनेट व मोबाइल से जुड़ा हुआ है देश दुनिया की हर जानकारी तुरन्त हर व्यक्ति को इसके माध्यम से मिल जाती है।कार्यक्रम में उपस्थित नगर कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद नरेश सोनी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील जोशी पूर्व पार्षद देवी सिंह सत्यनारायण नाई मील कमलेश मिश्रा मुरारीलाल पारीक गजेंद्र सिंह योगेश सैन अनिल वर्मा मनीष सैन विजय सिंह नरुका दिनेश कालोया मनोज सोनी आदि कार्यकर्ताओ ने राजीव गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजली दी।