आर एस एम स्कूल ने 51 वाँ स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया

झुंझुनू (दैनिक नवयत्न ) । स्थानीय मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मन्दिर का 51 वाँ स्थापना दिवस धुमधाम से निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलतम 50 वर्ष पूर्ण कर विद्यालय ने 51 वें वर्ष में प्रवेश किया है इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एव खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़ गुब्बारा फोड़ बैलेन्स बुक फ्रोग रेस फुटबाल बैडमिंटन 100 मीटर दौड़ कबड्डी जलेबी दोड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ उमेद सिंह सचिव सज्जन कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने केक काटकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में जय प्रकाश शर्मा प्रियंका शर्मा प्रिति शर्मा जसवीर कुमार गोविन्द सोनी पंकज शर्मा योगेन्द्र शर्मा दीक्षिका शालु सैनी प्राची शर्मा सुशील सोनी रामवतार अंजु सैनी विकास राहुल राजेश शर्मा व अनेक गणमान्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्रुति शर्मा ने किया ।

You might also like