स्वर्णकार समाज की प्रदेश स्तरीय प्रतिभाओं का होगा सम्मान
निसं
बुगाला (नवयत्न ) । राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था द्वारा सोनी समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।इसके लिए तिथि व स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी।शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण मैढ़ व सांवरमल डांवर झुंझुनूं ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था अध्यक्ष शिवप्रसाद तोषावड़,महामंत्री बजरंग लाल झिंगा,कोषाध्यक्ष राजकुमार एवं कार्यकारिणी द्वारा छात्र-छात्राओं का प्रदेश स्तर पर सम्मान करने का निश्चय किया है जिसमें कक्षा 10 वीं व कक्षा 12 वीं में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय शिक्षा बोर्ड अथवा इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन[ICSE] अथवा अन्य बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रदेश स्तर पर सम्मान किया जाएगा।सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थी परिणाम आने के सात दिन बाद तक आवेदन कर सकते हैं।विद्यार्थी इसके लिए 25 अप्रेल तक गूगल फॉर्म में अपना आवेदन कर सकते हैं।
Https://forms.gle/KFRRagTnSgzrLh97