बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रतिमा अनावरण, वक्ताओं ने रखे विचार
ललित दाधिच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मेघवाल भवन, आथुना बास में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम चंद गर्ग ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रवि शेखर मेघवाल (राष्ट्रीय महामंत्री, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में संतोष मेघवाल (प्रधान, पंचायत समिति बीदासर), कानाराम कांटीवाल, भानीराम मेघवाल (अध्यक्ष, देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़), सुगनचंद मंडार, देवीलाल मेघवाल, गिरधारी लाल कांटीवाल, श्रवण कुमार मेघवाल, केसर दास महाराज, दीनदयाल मेघवाल, ख्यालीराम सेवलिया, परमेश्वर लाल मेघवाल (सिमसिया), पुष्पलता मंडार, संजय कुमार, एएसआई चंद्र प्रकाश बारूपाल, मोतीलाल, ललित राठौर, ओमप्रकाश मीणा, रतनलाल बारूपाल तथा श्रवण मेघवाल (भीम आर्मी अध्यक्ष) मंचासीन रहे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा, समानता और संविधान के माध्यम से देश को नई दिशा दी।
मुख्य अतिथि रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता और समानता स्थापित की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपनाने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे पूनम चंद गर्ग ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज को संगठित रहने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई।
विशिष्ट अतिथि संतोष मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को समान अधिकार दिए और उनके विचार हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए समाज के विकास में इसकी भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही तिलोकचंद अंबेडकर को भीम आर्मी एकता मिशन की राजलदेसर इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में इंदरचंद, लूणाराम, ओमप्रकाश, शंकरलाल, मुरलीधर, त्रिलोकचंद, अमरचंद, विजय कुमार, परमेश्वर नायक, दौलतराम बारूपाल, टिकूराम मेघवाल, मंतूराम मेघवाल, किशन भादरभांभू, धर्मपाल मोची, लालचंद चौहान, मुन्नालाल मेघवाल, धर्मपाल रेगर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर जीतूराम मेघवाल ने किया तथा आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।