नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 9 ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन सीज

नीलेश मुद्गल

झुंझुनूं (दैनिक नवयत्न ) । शहर में चलाए जा रहे विशेष ट्रैफिक अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया, जिसमें नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 9 ड्राइवरों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार किया गया तथा उनके वाहनों को सीज किया गया।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर राधेश्याम सांखला ने बताया कि एक निजी ट्रैवलिंग बस समेत 2 बस के चालक भी शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

You might also like