नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म

डी. के. सैनी
जयपुर (नवयत्न) । जयपुर में पडोसी युवक ने नाबालिग 9वीं क्लास की छात्रा को धोखे से मिलने का झांसा देकर बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चुगंल से मुक्त होने के पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। गुस्साए परिजनों ने पीड़िता को थाने ले जाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि जयपुर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग युवती 9वीं क्लास की छात्रा है । पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग युवती को मिलने का झांसा देकर अकेले बुलाया और झांसा देकर होटल में ले गया। जिसके बाद आरोपी ने उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और अचेत अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे डरा-धमका कर चुप करवा दिया। आरोपी के चुगंल से मुक्त होने के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी है।

You might also like