जेजेटी यूनिवर्सिटी के ‘इग्नाइट-2026Ó में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
निलेश मुद्गल
झुंझुनूं (नवयत्न)। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में शनिवार को सांस्कृतिक विभाग की ओर से ‘इग्नाइट-2026Ó कार्यक्रम आयोजित किया गया। नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, सामूहिक नृत्य और शेरो-शायरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘रिदम-2026Ó के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस एवं मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता रही। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। इसके बाद जजों ने मानसिक योग्यता और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। प्रतियोगिता में जिया को मिस फ्रेशर और गौरव सिंह को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं अनीता मिस पर्सनालिटी और फैजान मिस्टर पर्सनालिटी बने। प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 5100 और 1100 रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए विश्वविद्यालय में समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। डॉ. अनंता शांडिल्य ने स्वागत उद्बोधन दिया। डॉ. आरती पवार ने विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्स की जानकारी दी। खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने एनसीसी, स्काउट-गाइड और सरकारी नौकरियों में इनके महत्व के बारे में बताया। कल्चरल सेल प्रभारी डॉ. नाजिया हुसैन के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। समन्वयक डॉ. धर्मेंद्र कौशिक ने आभार जताया। मंच संचालन जिया, मानसी, गौरव और राहुल ने किया। प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार और मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान विश्वविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।