विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रम की दी जानकारी
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। श्री अजीत सरिया गायत्री आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय के स्टुडेंट्स एक्सपोजर विजिट आयोजित कर चल रहे घरेलू सीवरेज कनेक्शन कार्य को करते हुए प्रायोगिक रूप से दिखाया गया। एलएन्डटी कम्पनी के इंजीनियर्स द्वारा घर के शौचालय, स्नानघर व रसोई के पाईप को कैसे जोड़ा जाता है। पी. ट्रेप का क्या महत्व तथा प्रोपर्टी चैम्बर, आई सी चैम्बर, मैनहोल चैम्बर का क्या कार्य इसके बारे में जानकारी दी गई। जन सभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ द्वारा घरेलू सीवरेज कनेक्शन के लाभ एवं प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीवरेज कनेक्शन कार्य के बाद स्वच्छता के लिए बहेतर बदलाव के बारे में बताया गया। बच्चों की तरफ से आए प्रशनो के उत्तर इंजीनियर द्वारा दिये गये। विजिट के दौरान स्कूल के व्यवस्थापक कृष्ण मोहन ने भाग लिया व विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल स्वामी ने सभी का आभार प्रकट किया।