सूने मकान में हुआ चोरी का प्रयास
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)26 मई। स्थानीय कोठारी रोड़ पर स्थित मनोज कुमार, कन्हैयालाल भंसाली के सूने घर में चोरों ने घुसकर चोरी का प्रयास किया।
तीन दिनों से किरायेदार मनोहरलाल अपने गांव किशोरपुरा गये हुए थे, मंगलवार को वापस लौटे तो मामले का खुलासा हुआ कि चोर दो मंजिला मकान की छत पर लगे जाल को तोड़कर बिल्डींग में घुसे। गनीमत ये रही कि चोर किसी प्रकार का सामान नहीं ले जा सके।
वहीं सामने आया कि मकान में नमकीन आदि बिखरी हुई पड़ी थी, जिससे अंदेशा हुआ कि चोरों ने मकान में बैठकर शराब का सेवन किया होगा। सूचना मिलने पर थाने के सब इंस्पेक्टर दिलीपसिंह ने मय जाब्ते के मौका मुआयना किया।