सुनील शर्मा दुबारा बने महामंत्री, सज्जन सिंह सिहाग अध्यक्ष निर्वाचित

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। श्री रानी सती जी ट्रस्ट कर्मचारी संघ झुंझुनूं का सप्तम त्रिवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को श्री रानी सती मंदिर हॉल में आयोजित हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता सज्जन सिंह सिहाग ने की। प्रथम सत्र में वक्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति, संगठन के उद्देश्यों और कर्मचारी हितों पर विचार रखे। महामंत्री सुनील शर्मा ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी, जबकि कोषाध्यक्ष मुकेश पांडे ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। हरीश चंद्र रोहिल्ला, विपुल छकड़, लक्ष्मीकांत शर्मा, संदीप धाभाई और संभाग प्रभारी संजय गनोलिया ने भी विचार व्यक्त किए। कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग को शीघ्र ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें सज्जन सिंह सिहाग को अध्यक्ष और सुनील शर्मा को पुन: महामंत्री चुना गया। महावीर गुर्जर को संरक्षक, अमित कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, चेतराम कुमावत को संयुक्त महामंत्री, मुकेश पांडे को कोषाध्यक्ष और रोहताश को संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं विजय सिंह, अमरसिंह, प्रमोद, मंगल माझी और विमल सैनी को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अधिवेशन में संघ के कर्मचारी और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like