ढूकिया हॉस्पिटल में चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. मुरलीधर सैनी ने शुरू की सेवाएं
संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। मंडावा रोड स्थित गणपति नगर के ढूकिया हॉस्पिटल में चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. मुरलीधर सैनी ने सेवाएं शुरू कर दी हैं। उनके जुड़ने से अब मरीजों को फेफड़ों और श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के निदान और उपचार के लिए विशेषज्ञ परामर्श मिल सकेगा। अस्पताल निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि डॉ. सैनी के जुड़ने से अस्पताल की श्वसन रोग चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, ब्लड बैंक और 32 स्लाइस सीटी स्कैन सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र सिंह, गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ डॉ. नवीन महला, यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय ओला मौजूद रहे।