विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न)। शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सूरज पब्लिक स्कूल (SPS) ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर बेहतरीन अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष परीक्षा परिणाम में प्रज्वल सोनी ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिया अग्रवाल ने 94.80% और प्रियंशी सैनी ने 93.20% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रेम जांगिड़ और उमा लखानी ने 92.80%, दिव्यांशी ने 92.40% तथा नव्या केशवानी और तेजस ने 91.80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अन्य विद्यार्थियों में दर्शिका और कार्तिक सैनी (89.60%), स्नेहा सोनी (89%), राघवेंद्र (87.80%), शिवानी पुरोहित (86.60%), शक्शी कंवर (86%), प्रांशु (85.60%) और दिव्या शर्मा (85.20%) ने भी अच्छे अंक हासिल किए।
इस दौरान विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। स्कूल प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय परिवार की शीनम मैम, शरद, शिव सर, रजत सर,विकास सर अनुपमा चिंडालिया आदि मौजूद रहे।