21वीं राष्ट्रीय स्तरीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में सूर्य चक्रवर्ती प्रथम

निसं
जयपुर (नवयत्न)। राष्ट्रीय सेवा योजना फाउंडेशन डे के अवसर पर आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर की एनएसएस इकाई की ओर से 21वीं नेशनल लेवल इंटर-इंस्टीट्यूशनल पैट्रियोटिक सॉन्ग कॉम्पिटिशन आयोजित की गई। देशभर के 29 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गायन प्रतिभा, संगीत कौशल और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से प्रभावित किया। निर्णायक मंडल में इंटरनेशनल वोकल कोच एवं म्यूजिकोलॉजिस्ट डॉ रोहित कटारिया, शास्त्रीय गायिका गीतिका चतुर्वेदी और इंटरनेशनल वोकल कोच एवं म्यूजिकोलॉजिस्ट डॉ आकांक्षा डेव कटारिया शामिल रहे। उन्होंने सुर, ताल, गायन क्षमता, प्रस्तुति और भावाभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी, कोलकाता के सूर्य चक्रवर्ती ने प्रथम, उत्तर बंग कृषि विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल के दिग्बिजय पंडित ने द्वितीय तथा आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर की फागुन पाबरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

You might also like