गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस, कर्मचारियों को बांटे पौधे

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी प्रोजेक्ट के प्रशासन भवन परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। बोहरा ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन से कर्तव्यनिष्ठा, स्वच्छता और ईमानदारी की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को खुशी के अवसर पर पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और शुद्ध वातावरण मिल सके। इस दौरान ‘स्वच्छता ही सेवाÓ अभियान के तहत प्रशासन भवन परिसर में श्रमदान किया गया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में केसीसी महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा, महाप्रबंधक (विद्युत) एस. गुहा, मनीष गवई, विपिन शर्मा, मयूख चटर्जी, मोहम्मद उस्मान, कमलेश कुमार, जयंत मुखोपाध्याय, डॉ. दीपिका खुराना, केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी, केटीएसएस के विनय त्यागी, सवाई सिंह सिराधना, सुनील कटेवा, मुन्नालाल जैदिया सहित अन्य लोगों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। श्रमदान में नागेश राजपुरोहित, राजेश डांढेल, प्रवीण कुमार, राजेंद्र नाथ गड़ाई, संतोष बारीक, विनायक साहू, एलएम जोशी, राजवीर सिंह, आनंद पांडे, नरेंद्र गोस्वामी, अंबेश गोविंद, घनश्याम, बाबूलाल सैनी, पार्वती सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

You might also like