ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर के पंचायत समिति सभागार में सीबीईओ बबलेश शर्मा की अध्यक्षता व एसडीएम राजेंद्र कुमार के मुख्यातिथ्य में ब्लॉक स्तरीय सुरभि प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम राजेंद्र कुमार ने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से अध्ययन करने तथा अपने करियर के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। सीबीईओ बबलेश शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और शिक्षा विभाग के सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ हो सकता है आरपी रामनिवास धेतरवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर विकास अधिकारी छगनलाल छिम्पा, एसीबीईओ प्रथम संजय शर्मा, एसीबीईओ द्वितीय भागचंद, पवन धीरवासिया, अशोक पुरोहित, लीलाधर मित्तल सहित बच्चे व अभिभावकगण मौजूद रहे।

You might also like