बोर्ड परीक्षा में अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर अध्यापकों व विद्यार्थियों का गांव की चौपाल में किया स्वागत
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । रा.उ.मा.विद्यालय रेड़ी भूरावास में कक्षा 12 का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहने पर रेड़ी, भूरावास,किलीपुरा,पिथाणा व बिल्लियां के ग्रामीणों द्वारा एक अनुठी पहल कर गांव की मुख्य चौपाल में कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 12 में क्रमशः 95.40,94 व 93 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सुचिना थोरी, जसवीर व शिवचरण सिंह तथा कक्षा दस मे अच्छे अंक अर्जित करने वाले कंचन सहारण,पुष्पा जांगिड़ व आईना प्रजापत को साफा माला व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रशासक प्रमिला कंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ बबलेश शर्मा ने गांव के युवाओं द्वारा की गई इस विषेश पहल की तारीफ करते हुए ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया व राजकीय विद्यालयों को श्रेष्ठ विद्यालय बताते हुए अपने बच्चों को राजकीय विद्यालयों में भेजने के लिए आग्रह किया।संस्था प्रधान बाबूलाल बुनकर ने विद्यार्थियों व समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए विद्यालय में नामांकन बढाने पर बल दिया। इससे पहले भोमिया जी सेवा समिति के सदस्यों व पंचायत के लोगों द्वारा प्रधानाचार्य मय कक्षा अध्यापक डाॅ. लखपती कुलडी़या,प्रदिप गोस्वामी सहित सभी विद्यालय स्टाफ का माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को प्रदीपसिंह राठौड़, प्रेम कुमार गौड़,गिरवरसिंह राठौड़, बंशीराम कस्वां व प्रभुराम घेऊवा ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सरजीत सिहाग,श्रवण कुमार,सरदाराराम नैण, कल्याण सिंह रावला,नानूसिंह राठौड़,रावतगर, मदनलाल जोशी,नागरमल सुथार, गोविंद जोशी, राकेश कस्वा,दिपगर गोस्वामी,लीलाधर नैण, सुरेन्द्र भूरावास, बलराम थोरी,दिवानसिंह,किशन गोस्वामी, गिरधारी सिंह, जगदीश सिंह, मुकेश कस्वां,धनपत रूहिल,भवानी सिंह, राजकुमार बरोड़, जगदीश सिंह,महेश भाटी, गिरधारी योगी,नरपतसिंह,मोहन जिनागल, रोहित सिंह, सुभाष गोस्वामी,मांगीनाथ,हाथीराम नायक,दिपचंद शर्मा,रामस्वरूप जोशी, राकेश छिंपा सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी,अध्यापक, अभिभावक व पंचायत के जनप्रतिनिधि तथा सैंकड़ों की संख्या में पंचायतवासी मौजूद रहै। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने किया।