अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की तहसील कार्यकारिणी का किया गठन

नवरतन वर्मा

चूरू /रतनगढ़ (नवयत्न ) । स्थानीय मेघवाल गेस्ट हाउस में डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान का आयोजन वरिष्ठ सदस्य श्रवण कुमार सोडा ने की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का मंचस्त अतिथियों ने माल्यार्पण किया। बैठक में जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार चिरानिया, महासचिव महेन्द्रसिंह हटवाल, कोषाध्यक्ष – रामोतार पिपरालिया, उपाध्यक्ष दुलीचंद नारनौलिया व मोहनलाल अर्जुन का अभिनन्दन किया। बैठक में सर्वसम्मति से लालचंद पंवार को तहसील अध्यक्ष, धन्नाराम मेघवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तेजाराम मेव को महासचिव व संजय नायक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान भंवरलाल जसेल, हनुमानाराम छाबड़ी, भंवरलाल साँवा, राकेश नायक, मंगतूराम मंडिवाल, हरिप्रसाद पंवार, रविप्रकाश पंवार, रमेश लोहिया, जेपी भाटी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शिवाराम मेघवाल ने किया।

You might also like