तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आम रास्ते की पैमाइश करने की मांग

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)26 मई। गांव कालरी के ग्रामीणों ने आम रास्ते की पैमाइश करने की मांग कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। गांव के ही ईश्वर सिंह, रमेश कुमार, ऋषिकेश, रामनिवास, मोहन, जयसिंह, रणजीतसिंह, मोहरसिंह, दुलीचंद सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त सौंपे ज्ञापन में बताया कि गांव कालरी बड़ी में रेलवे लाइन से हमीरवास की सीमा तक जो आम रास्ता है वह लगभग अवरुद्ध होने की स्थिति में है।

गांव ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि इस रास्ते को 24 फीट नौ इंच निकलवाया जावें। क्योंकि यह प्रमुख रास्ता पांच गांवों के रास्तों को जोड़ता है तथा दादा सता मंदिर भी इस रास्ते पर है तथा दिन भर श्रद्धालुओं का आना-जाना भी लगा रहता है। ज्ञापन में बताया कि मौका-निरीक्षण कर हल्का पटवारी व गिरदावर को आदेश देकर निशानदेही करवाने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी बताया कि लॉक डाउन के कारण सिर्फ प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में शीघ्र ही उचित कार्रवाई की मांग की है।

You might also like