भाजपा ने सौंपे तहसीलदार को दो अलग-अलग ज्ञापन

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)30 मई। भाजपा ने क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षी के निर्देशानुसार दो मांगों को लेकर अलग-अलग ज्ञापन राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम तहसीलदार फारूक अली को सौंपे।

भाजपा के नगर अध्यक्ष अरविन्द इन्दौरिया ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि गत दिनों राजगढ़ सीआई आत्महत्या प्रकरण में परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों पर महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं की पालना नहीं करने पर मनगढ़त मुकदमे दर्ज करवाये गये हैं, उन्हें वापस लेने।

वहीं इसके साथ दुसरे ज्ञापन से कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी विश्नोई पर राजनैतिक दबाव के कारण आत्महत्या करने से प्रदेश में आक्रोश का माहौल बना व प्रसासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। अत: सीबीआई की जांच किये जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन देने वालों में अर्जुनसिंह, बजरंग गुर्जर, शिवभगवान कम्मा, दिनदयाल पारीक, गोपालकृष्ण शर्मा, राकेश शर्मा, मदनलाल सैनी, सुशील इन्दौरिया, मनोज हारित, प्रवीण शर्मा सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।

You might also like