तेज अंधड़ से गिरा पेड़

मार्केट बंद होने से बड़ा हादसा टला

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)9 मई। क्षेत्र में शनिवार देर शाम को आए तेज अंधड़ के चलते कई पेड़ धराशाही हुए वहीं दुकानों की टिन शेड उड़ गई। मार्केट बंद होने के कारण तेज अंधड़ में पेड़ गिर जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 6:15 बजे तेज अंधड़ चलने से न्यू मार्केट का पेड़ दुकानों पर गिर गया उसी समय एक मोटरसाईकिल चालक मार्केट से घर जा रहा था गनीमत रही कि पेड़ बाइक सवार के पास गिर जाने से घायल होते होते बच गया। शाम को मार्केट बन्द होने के समय ये अंधड़ आने से कोई मौजूद नहीं था। जिसके चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

You might also like