तेजोदय परिवार ने उपखंड कार्यालय में पीपीई किट भेंट किए
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)26 मई। कोरोना काल में जो कोरोना वॉरियर्स अग्रिम पंक्ति में आगे आकर कार्य कर रहे हैं उनके लिए तेजोदय परिवार के तत्वाधान में मंगलवार को उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट को नरेंद्र ढुकिया के मार्गदर्शन में 10 पीपीई किट तथा 6 एन-95 मास्क भेंट किए।
इस कड़ी में झुंझुनू जिले से तेजोदय सदस्य विजय सिंह भांभू, डॉक्टर अनिल महला, डॉक्टर जितेंद्र भांभू, सचिन, हरीश गोठवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक मुहिम छेड़कर पूरे राजस्थान भर में कोरोना वॉरियस को पीपीई किट भेंट करने का कार्य पिछले कई दिनों से कर रहे हैं। तेजोदय परिवार हमेशा से ही गरीबी, अशिक्षा, प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने आदि में हर घड़ी अपना सहयोग करता है एवं भविष्य में भी सहयोग करता रहेगा।
इस मौके पर तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव, नायब तहसीलदार मुनेस कुमार, ओम प्रकाश, मनीष भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।