टैंट एसोसिएशन ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)28 मई। रतनगढ़ टैंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी डॉ. गौरव सैनी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वव्यापी कोरोना महामारी की वजह से देश में हुए लॉक डाउन से टैंट व्यवसायी चौपट हो गया जिससे उन्हें खासी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में लिखा कि सभी तरह के बकाया ऋण 2021 तक स्थगित करते हुए ब्याज ना वसूल किया जाये व न्यूनतम ब्याज दर पर और ऋण भी दिया जाये। सार्वजनिक क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस के साथ टैंट लगाने की व्यवस्था की जाये।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पवन पचलंगिया, तहसील अध्यक्ष लादुसिंह शेखावत, पूर्णाराम गोदारा, सोहनलाल कम्मा, कैलाशकुमार, निर्मल शर्मा, पवनकुमार, राजकुमार कम्मा, रफीक सहित कई पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे। वहीं ज्ञापन की प्रतिलिपि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी को भी उनके आवास पर जाकर पदाधिकारियों ने सौंपी।

You might also like