थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई को सर्वसमाज ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)26 मई। थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई को सर्वसमाज की ओर से मंगलवार शाम को मुख्य बाजार घंटाघर के पास श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सैंकड़ों लोगों ने सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए विष्णुदत्त की प्रतिमा के सामने पुष्पार्पित किए तथा विष्णुदत्त विश्नोई अमर रहे के नारे लगाए तथा मामले की सीबीआई से जांच की मांग की।

मुख्य बाजार घंटाघर के पास सर्वसमाज के लोगों सहित संयुक्त व्यापार मंडल एवं खाद्य व्यापार मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा शहर के प्रमुख व्यापारी, कार्मिक एवं पुलिस के जवानों ने विश्नोई को श्रद्धासुमन अर्पित किए। तपती गर्मी में भी लोग घरों से निकलकर कत्र्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।

You might also like