गोवत्स राधा कृष्ण महाराज का भूतनाथ मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मान

रिजवान बागोट
​बीदासर (नवयत्न) । दडीबा के राजाजी चौक में फूसराज निरंजन स्वरूप राठी द्वारा आयोजित कथा कार्यक्रम में कथावाचक गोवत्स श्री राधा कृष्ण जी महाराज ने सोमवार प्रभात फेरी में सामूहिक संकीर्तन किया। इसके पश्चात बाबा भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं को धर्म एवं सेवा का संदेश दिया। तत्पश्चात ग्रीन ब्रिगेड टीम द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत महाराज ने अपने कर-कमलों से एक वट वृक्ष का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “एक वृक्ष लगाना एक लाख जीवों की सेवा के समान है। उन्होंने सभी भक्तजनों से पर्यावरण संरक्षण हेतु कम से कम एक-एक वृक्ष लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में ग्रीन ब्रिगेड के अध्यक्ष पवन कुमार पारीक ने महाराज का आभार व्यक्त किया तथा सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like