श्रीरामोत्सव शोभायात्रा से सुजानगढ़ शहर हुआ भगवामय

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। श्रीरामोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भगवा ध्वज के साथ भाग लिया। गणेश मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में भारत माता, राम दरबार, महाराणा प्रताप सहित अनेक झांकिया सजाई गई। वहीं ताराचंद तंवर, पुटिया राजा, यूपी से भाजपा नेता परमेश्वर सैनी, नोपाराम मंडा, हेमंतसिंह आदि कारों पर सवार चल रहे थे। लाव लश्कर व उंट घोड़ों के बीच बैंड बाजों पर हरीकीर्तन व भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। दूसरी ओर महाराष्ट्र से आई ढ़ोल वादक टीम ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मुख्य बाजारों में इस टीम की प्रस्तुति देखनें के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। एडीशनल एसपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस जाप्ता भी रैली के दौरान मौजूद रहा। दूसरी ओर रैली में भाजपा नेता कमल दाधीच, हिमांशु भाटी, बसंत दाधीच सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के लाडनू बस स्टेंड, घंटाघर चौक, स्टेशन रोड़ होते हुए नलिया बास तक पहुंची। जगह जगह रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और स्वागत द्वार बनाये गये। वहीं जगह-जगह पर आकर्षक रंगोलियां भी बनाई गई। शोभायात्रा से शहर का माहौल भगवामय हो गया।

You might also like