निखरने लगा है रावण कुंभकरण व मेघनाथ का स्वरूप

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न)। कस्बे के दशहरा महोत्सव की तैयारिया जोर शोर से अन्तिम चरणों में चल रही है। रावण कुभकरण व मेघनाथ का विराट व भव्य स्वरूप अब निखरने लगा है। युवा विकास मंच के सदस्य इसे आकार देने में जुटे है। अध्यक्ष आर्यन पारीक ने बताया कि इस बार रावण के पुतलो को विशेष रूप से डिजाईन किया गया है। इसके लिए डिजाईनरो से रावण, कुंभकर व मेघनाथ के पुतलो की सुन्दर डिजाईने ली गई है। पुतलों को निखारने के लिए मंच के सदस्य दिन रात जुटे है।

 

मुकेश बागडा व रमेश कुमावत ने बताया कि रावण कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों को भयानकृता व आकर्षक के साथ सुन्दरता से निखारा जा रहा है। आकर्षक विद्युत रोशनी से नजारा कुछ ऐसा रहेगा कि लोगो को इन पुतलो की भव्यता दूर से ही दिखाई देंगी। पुतलो में लाइटों से कुछ ऐसी रोशनी की जायेगी की पुतले भयानकता व सुन्दरता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। रावण कुंभकरण व मेघनाथ के सिर तैयार हो गये है। ये दूर से ही लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। मुकेश बागडा व रमेश कुमावत पिछले 13 सालो से निशुल्क अपनी सेवाए प्रदान कर रहे है।

You might also like