पंचायत चुनाव लडऩे के इच्छुक अभ्यर्थियों को दिया प्रशिक्षण

दिनेश जाखड़
गुढ़ागौडज़ी (नवयत्न)। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को गुढ़ागौडज़ी तहसील सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन (प्रशिक्षण) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंच, सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चुनाव लडऩे के इच्छुक अभ्यर्थियों को नामांकन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई। तहसीलदार नारायण राम दैया एवं विकास अधिकारी दयानंद गढ़वाल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान नामांकन पत्र (फॉर्म) भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा चुनाव संबंधी नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर्स ने अभ्यर्थियों की चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी शंकाओं का समाधान करते हुए नामांकन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा नामांकन प्रक्रिया को सुगम बनाना रहा।

You might also like