युजीसी बिल का विरोध स्वर्ण समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रीगस (दैनिक नवयत्न ) । केन्द्र सरकार की ओर से लाये गये यूजीसी बिल 2026 के विरोध में स्वर्ण समाज ने आज रैली निकाल कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। स्वर्ण समाज ने बिल को वापस लेने की माग करते हुए नारेबाजी की तथा इसे समाज को बांटने व जातिवाद बढ़ाने का आरोप लगाया। स्वर्ण समाज के लोग सुबह दस बजे गोपीनाथ राजा मंदिर के पास इकट्ठे हुए। इसके बाद रैली के माध्यम से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लोगो ने यूजीसी बिल के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। उपखण्ड अधिकारी को प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपतिके नाम ज्ञापन सौप कर बिल को रद्ध करने की मांग की।
एडवोकेट मदन लाल मण्ढोला, प्रदीप शर्मा, अखिलेश भातरा, अभिषेक सिंह शेखावत, राजकुमार काबरा, ब्रह्म प्रकाश काबरा, महेश कुमार अग्रवाल, मगल डाककाला, विष्णु गंगावत, राजेन्द्र भातरा कैलाश वशिष्ठ सहित अनेक लोगों ने बताया कि यूजीसी बिल स्वर्ण वर्ग के छात्रों के खिलाफ जानबूझ कर लाया गया है। इससे समाज को जाति में बाटने की मंशा प्रतित हो रही है। पहले से ही कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में अनेक नियम लागू है तो इसे लाने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। इससे सामान्य वर्ग के छात्रों को पढ़ाई से वचित करने जातियो में बाटने, समाज को तोडने का प्रयास किया जा रहा है। सामान्य जाति के छात्रों का इससे उत्पीडन बढ़ेगा। देश की अखण्डता, सामाजिक सौहाद्र को बनाये रखने के लिए बिल को वापस लेने की माग की गई। इस दौरान स्वर्ण समाज के रामबाबू डाकवाला विकम तिवाडी, ओमप्रकाश कोरखन्या, राजेश शर्मा, निरंजन कोरखन्या, राकेश भादूपोता, सजय डाकवाला, अरुण बावडिका, दौलत खेस्तिका सहित स्वर्ण समाज के अनेक लोग मौजूद थे।