श्री कालीदास जी महाराज का भव्य मेला उत्सव 11 को दाऊधाम कालाकोटा में

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। क्षेत्र के प्राचीनतम धार्मिक स्थलों में से एक श्री ध्यानदास जी महाराज आश्रम, श्री दाऊ जी धाम, कालाकोटा (टोड़ा-दरीबा) में परमपूज्य अनंत विभूषित श्रीमद् जगतगुरु बाहुबल द्वाराचार्य पीठाधीश्वर बलदेवाचार्य महाराज के सान्निध्य में महाराज श्री कालीदास जी महाराज का भव्य मेला उत्सव 11अप्रेल, 2026 शनिवार को आयोजित होगा।मेला-उत्सव के पहले दिन 10 अप्रेल, 2026 शुक्रवार की रात्रि 9 बजे से रात्रि-सत्संग का कार्यक्रम प्रभु इच्छा तक चलेगा। 11 अप्रेल, 2026 शनिवार को दिन में प्रातः 10.15 बजे से नहड़ा प्रोग्राम होगा जिसमें कलाकार प्रहलाद घाटियाला, रामसिंह चोटक्या, इन्द्राज महासी चिमनपुरा अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मंच संचालन जाने माने एंकर हमीर सिंह मंढ़ा करेंगे।

You might also like