रा.उ.मा. विद्यालय में प्रवेशोत्सव एवं विजयोत्सव की रैली निकाली

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न )। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंचनपुर, श्रीमाधोपुर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने सम्मानित कर प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। इस अवसर पर गांव में डीजे के साथ एक विजयी जुलूस निकाला गया। प्रधानाचार्य कालूराम बुनकर से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में साक्षी वर्मा पुत्री सोनु कुमार वर्मा ने 91.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय टॉप किया वहीं केशव कुमार जांगिड़ पुत्र रुड़मल जांगिड़ ने 78.80 प्रतिशत और दिव्यांशु कुमावत पुत्र रामोतार कुमावत ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12 वीं बोर्ड परीक्षा कला वर्ग में विशाल कुमार धानका पुत्र सुनील कुमार धानका ने 78.80 प्रतिशत,रोहित शर्मा पुत्र मोहनलाल शर्मा ने 78 प्रतिशत, मोनिका यादव पुत्री लोकेश यादव ने 77.40 प्रतिशत और शुभम घीया पुत्र महेश घीया ने 77.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय टॉप किया। 12 वीं बोर्ड परीक्षा विज्ञान संकाय में नगीना वर्मा पुत्री ज्ञानचंद वर्मा ने 77.80 प्रतिशत,सलोनी जांगिड़ पुत्री सन्तोष कुमार जांगिड़ ने 76.40 प्रतिशत,प्रिया टेलर पुत्री सुरेन्द्र कुमार टेलर ने 75.80 प्रतिशत और ज्योति वर्मा पुत्री राजू वर्मा ने 73.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय का कक्षा 5, 8, 10 और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों को देखते हुए ग्रामीणों ने नृसिंह मंदिर पर प्रधानाचार्य कालूराम बुनकर का सम्मान किया। अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत अभिनन्दन-सम्मान किया। इस सम्मान समारोह में कंचनपुर ग्राम प्रशासक सुनील जांगिड़, पूर्व उप सरपंच रामावतार यादव, निर्मल मिश्रा, सुरेन्द्र नागवान, बाबूलाल वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विजय रैली को गांव भर में मुख्य मार्गों से होकर घुमाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने जमकर डीजे पर नाच-कूद कर लुत्फ उठाया।

You might also like