हम भारत के लोग संदेश के साथ निकाली जा रही यात्रा 4 अक्टूबर को बुचावास पहुंचेगी

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। हम भारत के लोग संदेश के साथ निकाली जा रही यात्रा आगामी 4 अक्टूबर को चूरू जिले गांव बुचावास पहुंचेगी। यात्रा के आगमन को लेकर गांव में विभाग प्रचारक मुकेश, नगर प्रचारक धीरेन्द्र ने जन सम्पर्क किया। बैठक में यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 4 अक्टूबर को यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम को लेकर मनोज जांगिड़ ने बताया कि यात्रा के दौरान लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लोक नृत्य सहित पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं और नई पीढ़ी को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण संस्कृति एवं परंपराओं से युवा परिचित हो सकें। वहीं एडवोकेट गायत्री पूनिया ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएगी। महिलाएं कबड्डी के मैदान में उतरकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति, महिला सहभागिता और खेल भावना को एक साथ मंच देने का प्रयास किया जाएगा। पूनिया ने गांव में बुजुर्ग महिलाओं व विद्यालय में अध्यापिकाओ से मिलकर यात्रा मे भाग लेने का आग्रह किया। बैठक में यात्रा के स्वागत, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी तथा ग्रामीणों की सहभागिता को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान मनोज व्यास, रामवतार शर्मा, अनिल सुथार, रामाकिशन, महावीर प्रसाद, सीताराम सुथार, ब्रम्हानंद, कालूराम पिरोहित, एडवोकेट गायत्री पूनिया सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like