क्षेत्र में बढ़ रहा दिन प्रतिदिन नशे का प्रभाव, युवा हो रहे आदी

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । भाजपा के राहुल जोशी रेड़ी ने चूरू जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम को नशे के खिलाफ प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। जोशी ने बताया कि साहवा व तारानगर क्षेत्र में दिन प्रतिदिन नशे का प्रभाव बढ़ रहा है। गांव के युवा चिट्टा, अफीम, नशीली दवा, इंजेक्शन आदि खतरनाक नशे की चपेट में आ रहे है और इसके आदी बनते जा रहे है। जोशी ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि पुलिस थाने के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से खुले आम होटलों व दुकानों पर नशा बिक रहा है। जोशी ने जिला पुलिस अधीक्षक से जल्द ही नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। जोशी ने प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर आदोलन की भी चेतावनी दी। जिला पुलिस अधीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से जांच कर नशे के खिलाफ कारवाई करने का आश्वासन दिया।

You might also like