गायत्री परिवार द्वारा सेन मंदिर में पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । गायत्री परिवार तारानगर की ओर से मंगलवार को श्री सेन मंदिर तारानगर में पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया इस अवसर पर समाज के बंधुओ ने रुचि से भाग लिया और 7 जोड़े तथा बाकी अन्य लोगों ने यज्ञ में आहुतियां लगाई । मुख्य पुरोहित रमेश कुमार शर्मा ने यज्ञ का विधिवत संचालन किया और धनपतराम जांगिड़ , दरिया सिंह फौजी, नवरंग सिंह कसवां आदि ने सहयोग किया । इस अवसर पर संस्कृति चर्चा भी की गई, जिसके अंतर्गत यज्ञ का महत्व, यज्ञ का विधि विधान, यज्ञ से मिलने वाले फायदे, गायत्री उपासना आदि के विषय में विस्तार से चर्चा की गई । धनपत राम ने बताया कि दिनांक 1 मई 2026 को विश्व भर में एक साथ गायत्री यज्ञ किये जा रहे हैं, इसलिए सभी लोग अपने-अपने घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन करें । रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि हमें अपने बच्चों के जन्मदिन पर मोमबत्ती बूझाकर आयोजन नहीं करना चाहिए। हमारी संस्कृति अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाली है इसलिए हमें दीपक जलाकर, यज्ञ करके मंगलाचरण के साथ जन्मदिन जैसे उत्सव मनाने चाहिए । इस आयोजन में विश्वनाथ भाटी, राजकुमारी भाटी,विनोद कुमार परिहार, राजेश चौहान, अर्चना चौहान,राजकुमार भाटी, राजाराम भाटी, इंदिरा भाटी ,चैनरूप,लालचंद परिहार, बाबू पवार, सुरेंद्र कुमार पवार, सीताराम प्रजापति व अन्य धर्म प्रेमी लोगों ने भाग लिया और आयोजन के लिए साधुवाद दिया।

You might also like