जन कल्याण समिति ने कच्ची बस्तियों में पानी के टैंकर भेजने का किया शुभारंभ

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । जन कल्याण समिति ने कच्ची बस्तियों में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से राहत देने के लिए पानी के टैंकर भेजने का शुभारंभ सोमवार को किया। पानी के टैंकर को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने हरि झंडी दिखाकर शेखावाटी जनाना अस्पताल से रवाना किया। समिति की ओर से गत करीब 22 वर्षों से कच्ची बस्तियों में पानी के टैंकर भिजवाये जा रहा है।
जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाशचंद मोदी ने बताया कि जन कल्याण समिति द्वारा पिछले 22 वर्षों से शहर की कच्ची बस्तियों में जहां पीने के पानी की समस्या है वहां टैंकर से शुद्ध पेयजल वितरण की व्यवस्था की जाती है। प्रति दिन 20 से 22 टैंकर विभिन्न कॉलोनियों में सुबह शाम वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाशचंद मोदी, सदस्य बीएल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी भंवरसिंह शेखावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल सैनी, प्रभुसिंह सेवद, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज शेखावत, डॉ. रवि, राकेश मान आदि मौजूद रहे।

You might also like