शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहल परिवार ने भेंट किया कूलर

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । कस्बे के शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) में सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायी पहल करते हुए सहल परिवार द्वारा कमल दाधीच की प्रेरणा से चिकित्सालय को उच्च गुणवत्ता का बड़ा कूलर भेंट किया गया। भीषण गर्मी के बीच लगाया गया यह कूलर मरीजों एवं चिकित्सा कर्मियों के लिए राहत प्रदान करेगा। इस अवसर पर चिकित्सालय स्टाफ द्वारा कमल दाधीच का माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही भविष्य में चिकित्सालय के लिए एक फ्रिज भेंट करने की घोषणा भी की गई, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।
कार्यक्रम में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) प्रभारी डॉ. सुभाष सैनी, नर्सिंग ऑफिसर मनीषा शर्मा, प्रवीण कुमार सारस्वत, नर्सिंग कर्मचारी टीना, सहायक मनीष सोनी, सफाईकर्मी रोहित कुमार, शंकर लाल खड़ोलिया, जयचंद महावर, रतनलाल बारूपाल, कालूराम तंवर, श्रवण बारूपाल, पार्षद मिर्जा राम मेघवाल, विनय दाधीच उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने सहल परिवार एवं कमल दाधीच की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

You might also like