पूर्व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला ने ग्रामीण विकास रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘ग्रामीण विकास रथ यात्रा’ के ग्राम पंचायत आलसर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वासुदेव चावला ने कहा कि राज्य सरकार की इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि गांव का विकास ही प्रदेश के समग्र विकास का आधार है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की ग्राम पंचायतें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार आत्मनिर्भर बन रही हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजलदेसर मंडल प्रभारी गिरधारी सिंह, सुरेंद्र सिंह, परसनेऊ मंडल अध्यक्ष छोटू सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like