विधानसभा अध्यक्ष ने किये भैरूजी महाराज के दर्शन
रींगस (दैनिक नवयत्न ) । राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार रात को लोकदेवता भैरूजी महाराज के दर्शन प्रसादी का भोग लगा कर पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रात करीब आठ बजे श्रीमाधोपुर से रींगस पहुंचे। यहा पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ भैरूजी महाराज के दरबार में घोक लगाई। इस दौरान विधी विधान व मंत्रोच्चार से मंदिर पुजारी मामराज गुर्जर ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पुजा अर्चना करवाई तथा महत्ता की जानकारी प्रदान की।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस दौरान प्रसादी का भोग लगाकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान खण्डेला विधायक सुभाष मील ने भैरुजी महाराज के दर्शनों व जोहडी की महत्ता बताई। इस मौके पर विष्णु चुलेट, संजय डाकवाला राजेन्द्र भातरा, ओमप्रकाश कोरखन्या फुलचन्द्र गुर्जर, देवी लाल. सुभाष, महेन्द्र बधाला सहित मंदिर कमेटी के सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।