हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ खुशनुमा
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न )। रतनगढ़ क्षेत्र में बदले मौसम का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं तथा ठंडी हवाओं की बयार से मौसम खुशनुमा बना हुआ है और गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। सुबह के समय क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई तथा बूंदाबांदी का दौर रूक रूक कर दिन भर जारी है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट का असर क्षेत्र में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बदले मौसम के कारण किसान काफी चिंतित है। किसानों की तैयार फसल पर बरसात के कारण काफी नुक्सान की संभावनाएं बनी हुई है।