चार माह पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी टाउनशीप में चार माह पूर्व हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलाशा करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी की निशान देही पर चोरी का सामान बरामद किया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को बगड़ हाल क्वार्टर नंबर ई 665 थर्ड बी खेतड़ी नगर निवासी अभिजीत स्वामी, रवां हाल क्वार्टर ई 667 थर्ड बी खेतड़ी नगर निवासी विपीन कुमार ने रिपोर्ट दी कि रात्री के समय अज्ञात व्यवक्ति द्वारा मकानों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।
आवासीय क्वार्टर में होने वाली चोरियों को लेकर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस दौरान गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इलाका थाना व गैर इलाका थाना के विभिन्न स्थानों पर चोरी के आरोपी नारनौल हाल खेतड़ी नगर निवासी राहुल को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने सख्ती से पुछताछ करने पर वारदात करना कबूल कर लिया।
गौरतलब है कि राहुल को पूर्व में भी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेसी करवाया गया। आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर आरोपी की निशान देही पर चोरी हुआ माल एक मंगलसुत्र, एक टॉप्स सोने का, तीन जोड़ी पायजेब चांदी के, दो चांदी के सिक्के, एक सोने की नथ, एक हजार रूपये नकदी बरामद की। टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई विजय कुमार, कांस्टेबल महेश सैनी शामिल थे।