मतदान दिवसों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए निर्धारित मतदान दिवसों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आदेशानुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए द्वितीय चरण का मतदान 28 अक्टूबर 2026 बुधवार, तृतीय चरण का मतदान 3 नवंबर 2026 मंगलवारद्धतथा चतुर्थ चरण का मतदान 14 नवंबर 2026 शनिवार को होगा। इसी प्रकार पंच एवं सरपंच पदों के लिए द्वितीय चरण का मतदान 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार तृतीय चरण का मतदान 5 नवंबर 2026 गुरुवार तथा चतुर्थ चरण का मतदान 16 नवंबर 2026 सोमवार को निर्धारित है। राज्यपाल द्वारा घोषित अवकाश के अनुसारए उक्त मतदान तिथियों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

You might also like