चुनावी रंजिश में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। पांचू थाना पुलिस ने चुनावी रंजिश के चलते मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। परिवादी दिनेश ने पर्चा बयान के जरिए पुखराज व ओमप्रकाश निवासी काहिरा तथा मुकेश निवासी साधुणा के खिलाफ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुखराज, ओमप्रकाश निवासी काहिरा तथा मुकेश निवासी साधुणा के रूप में हुई है।

You might also like