जेेजेटीयू में महिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले
निलेश मुद्गल
झुंझुनूं (नवयत्न)। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में आयोजित वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कई टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज की। आयोजन सचिव डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि पहले राउंड में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी, गुजरात यूनिवर्सिटी और गोवा यूनिवर्सिटी ने अपने मुकाबले 4-0 से जीते। अहमदाबाद यूनिवर्सिटी ने 3½-½ और मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी ने 3-1 से जीत दर्ज की। मुंबई यूनिवर्सिटी सहित कई अन्य टीमों ने भी अपने मुकाबले 4-0 से जीते। दूसरे राउंड में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, मुंबई यूनिवर्सिटी और संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी ने 4-0 से जीत हासिल की। गोवा यूनिवर्सिटी ने 3½-½ और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने 3-1 से मुकाबला जीता। वहीं महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा और मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। प्रतियोगिता में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के विश्वविद्यालयों की महिला टीमें भाग ले रही हैं। एआईयू पर्यवेक्षक डॉ. सत्यवान हरमालकर ने सभी राउंड में खेल की निष्पक्षता और संचालन की निगरानी की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।