कविता सोनी की पुस्तक ‘कार्ड, क्रेविंग और कर्ज का विमोचन 25 अक्टूबर को
निसं
झुंझुनूं (नवयत्न)। समाजसेविका और कंटेंट क्रिएटर कविता सोनी की पहली पुस्तक ‘कार्ड, क्रेविंग और कर्जÓ का विमोचन 25 अक्टूबर को मुंबई में महाराज अजमीढ़ देव जयंती समारोह में होगा। समारोह का आयोजन स्वर्णकार समाज, मुंबई के तत्वावधान में किया जाएगा। पुस्तक के माध्यम से युवाओं को क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन शॉपिंग, दिखावे और फिजूलखर्ची से बचने के साथ कर्जमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। पुस्तक लेखन में कविता सोनी के पति गणेश लाल सोनी ने सहयोग किया।