टिड्डी दल ने दी दूसरी बार दस्तक
लोसल,(नंदलाल गौड़)24 मई। नागौर सीमा पर स्थित लोसल कस्बे में तीन दिन के बाद टिड्डी दल ने दूसरी बार दस्तक दी है। रविवार को दोपहर ग्यारह बजे के आसपास टिड्डी का झूंड का झूंड लोसल इलाके में मंडराने लगा। शनिवार को डीडवाना के आसपास टिड्डी दल की लोकेशन थी, रविवार को बड़ी संख्या में लोसल एवं आसपास के इलाका में टिड्डीयों का झूंड का झूंड लोसल पहुंचा। काफी तादाद में जब तीन दिन के बाद इस बार टिड्डी का कुनबा किसानों ने देखा तो किसानों के पसीने छूट गए। टिड्डी दल के हमले को तीतर बितर करने के लिए तेज धमाके करने वाले पटाखे छोड़े गए। करीब एक घंटे तक टिड्डी आसमां पर मंडराती रहने के बाद जगह छोड़ी और आगे निकल गई।