हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । विभागीय दिशा-निर्देशों की अनुपालना में श्री जगन्नाथ तापड़िया उमावि जसवंतगढ़ के तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति और जुबां पर “भारत माता की जय” के नारों के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर ओम शंकर गर्वा प्राचार्य, श्री जगन्नाथ तापड़िया उमावि जसवंतगढ़, हेमन्त कृष्ण मिश्र, प्राचार्य सूरजमल तापड़िया संस्कृत महाविद्यालय जसवंतगढ़, गोपाल सिंह प्राचार्य श्री जगन्नाथ तापड़िया राबाउमा विद्यालय जसवंतगढ़, भंवर लाल स्वामी प्राचार्य आदर्श विद्या मंदिर जसवंतगढ़, राजेंद्र सिंह व्याख्याता, मदन लाल गुजर व्याख्याता एवं सभी विद्यालयों के विद्यालय स्टॉफ आदि मौजूद रहे।